पश्चिम बंगाल के दमदम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य में बदलाव को लेकर जो माहौल बन रहा था, उस पर पहले चरण के मतदान ने अपनी मुहर लगा दी है।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि मतदान के पहले चरण में भाजपा के पक्ष में जिस तरह का समर्थन देखने को मिला है, वह पार्टी की जीत का संकेत है और इससे चुनावी जीत की दिशा में मजबूत शुरुआत हुई है।