तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक दवा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में आठ लोग बुरी तरह से झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हैदराबाद के बोल्लाराम इलाके के औद्योगिक विकास क्षेत्र में विंध्य ऑर्गेनिक्स प्राइवेट लिमिटेड में हुई। पुलिस के अनुसार फैक्ट्री में साॅल्वेंट रखा हुआ था, जिसने अचानक आग पकड़ ली। इसी वजह से धमाका हुआ। फिलहाल राहत-बचाव कार्य जारी है।