पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में आरोपों में घिरे हुए हैं. इसी मामले में उनका बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ साजिश हुई है. इसकी वजह से वो डिप्रेशन में चए गए थे. 31 तारीख को SIT के सामने पेश होंगे और सहयोग करेंगे. इस मामले में प्रज्वल का ये दूसरा बयान है.

प्रज्वल रेवन्ना ने इससे पहले 1 मई को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया था. उन्होंने इसमें कहा था, पूछताछ में शामिल होने के लिए मैं बेंगलुरु में नहीं हूं. इसलिए मैंने अपने वकील के माध्यम से सीआईडी बेंगलुरु से बात की. जल्द ही सच्चाई सामने आएगी. हासन सीट से सांसद रेवन्ना पर यौन शोषण, सेक्स वीडियो रिकॉर्ड करने, धमकाने और साजिश रचने जैसे आरोप हैं. पार्टी से उनको सस्पेंड कर दिया गया है.