राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश के अलग-अलग हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के स्थानांतरण को मंजूरी दे दी। इन्हें देशभर में अलग-अलग हाईकोर्ट में स्थानांतरण किया गया है।
इसके मुताबिक, आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी का गुरुवार को सिक्किम स्थानानांतरण कर दिया गया। उन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।
सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुप कुमार गोस्वामी को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने हाल ही में सरकार से आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माहेश्वरी को सिक्किम उच्च न्याायलय स्थानांतरित करने सहित उच्च न्यायालयों के चार मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण कर सिफारिश की थी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने कुछ सप्ताह पहले राज्य की शीर्ष न्यायपालिका के बारे में भारत के प्रधान न्यायाधीश से शिकायत की थी।