देश में एक मार्च से कोरोना वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हो गया है और इसी क्रम में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आर्मी रिसर्च और रिफरल अस्पताल में कोरोना की पहली खुराक लगवाई। इस दौरान उनकी बेटी उनके साथ अस्पताल मे मौजूद थीं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इतिहास के सबसे बड़े वैक्सीनेशन ड्राइव को चलाने के लिए डॉक्टर्स, नर्स, हेल्थवर्कर्स और प्रशासन को धन्यवाद किया। यही नहीं राष्ट्रपति कोविंद ने सभी लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की भी अपील की। बता दें कि राष्ट्रपति कोविंद को कोरोना टीके की पहली खुराक देश में लागू इस प्रावधान के तहत दी गई, जिसमें 60 साल की उम्र से अधिक लोग व गंभीर बीमारी से पीड़ित 45 साल के लोग कोरोना टीका लगवा सकते हैं।

https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1367018595683762189?s=19