पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर शनिवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की। सेक्टर-2 स्थित उनके घर पर सुबह करीब 7 बजे ईडी की टीम पहुंची, जिसके साथ लगभग 20 वाहनों का काफिला था।
कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई। मौके पर सीआईए और स्पेशल फोर्स के जवानों को तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। ईडी की टीम ने सुबह 7:25 बजे औपचारिक रूप से जांच शुरू की, जो देर तक जारी रही।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी है, लेकिन जांच एजेंसी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की गहन पड़ताल कर रही है। कार्रवाई को देखते हुए इलाके में हलचल बनी रही और स्थानीय स्तर पर लोगों में भी चर्चा का माहौल रहा।