भाजपा ने बुधवार को प्रेम शुक्ला और शाजिया इल्मी को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया। दोनों सदस्य मीडिया में भाजपा के रुख का बचाव करते और विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के रुख को मजबूती से रखते हुए दिखाई देते रहे हैं।

इस समय पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इन सभी को नियुक्त किया है।