सिक्किम पुलिस के जवान ने अपने 3 साथियों को गोली मारी, दो की मौत

रोहिणी के हैदरपुर प्लांट में सोमवार को सिक्किम पुलिस के एक जवान ने अपने साथियों पर गोलीबारी कर दी। इसमें दो पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक पुलिसकर्मी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी घटना के पीछे उसका मकसद नहीं पता चल पाया है। फिलहाल आपसी झगड़े की बात बताई जा रही है।

उन्होंने बताया कि घायल जवान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी भी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here