तेलंगाना भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंदी संजय को करीमनगर से हिरासत में लिया गया

तेलंगाना से बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। राजा पर कथित तौर पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी करने का आरोप लगा है। विवादित बयानों के लिए पहचान रखने वाले बीजेपी विधायक राजा पर पहले भी आरोप लग चुके हैं। टी राजा सिंह (T. Raja Singh) तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं। राजा के बयान के खिलाफ हैदराबाद में प्रदर्शन के दौरान ‘सिर तन से जुदा’ के नारे भी लगे। विवादों से घिरे राजा का यह कोई पहला मामला नहीं है, जब उन पर आरोप लगा हो। वहीं राजा की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना के करीमनगर से पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार (Bandi Sanjay Kumar) को भी हिरासत में लिया गया है।

राजा की गिरफ्तारी पर क्या बोली पुलिस?
डीसीपी साउथ पी साई चैतन्य ने बताया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर बीजेपी विधायक राजा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन हुआ था। डीसीपी ने बताया कि विधायक पर धारा 295 (ए), 153 (ए) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। टी राजा पर आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से नूपुर शर्मा की तर्ज पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं।

बीजेपी अध्यक्ष बंडी संजय कुमार भी हिरासत में
टी राजा के अलावा पुलिस ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को भी हिरासत में लिया है। इसके पीछे की वजह यह कि बंडी ने भी फारूकी के शो को लेकर कहा था कि हम शो को आयोजित नहीं होने देंगे। टीआरएस पर हमला करते हुए बंडी संजय कुमार ने कहा कि “तेलंगाना में जोकरों के झुंड द्वारा चलाए जा रहे टीआरएस सरकार का कॉमेडी सर्कस पर्याप्त नहीं है, जो वह अब मुनव्वर फारूकी को ला रहे हैं।” हम फारूकी के शो का बहिष्कार करते हैं।

अक्सर विवादों में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को लेकर अगर बात की जाए तो यह पहली बार नहीं है कि जब उनके शो का विरोध हो रहा है। इससे पहले भी फारूकी की कॉमेडी में विवादों का तड़का लगता रहा है। साल 2021 में भी मुनव्वर फारूकी पर जोक्स को लेकर आरोप लगा था। तब फारूकी को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इसके साथ ही कई बार ऐसा हो चुका है कि लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने को लेकर फारूकी के कई शो रद्द किए जा चुके हैं। साल 2021 के जनवरी में कॉमेडियन फारूकी को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था। वहीं शुक्रवार को भी बेंगलुरु में फारूकी के शो का आयोजन था। जिसके विरोध को लेकर शो को रद्द कर दिया गया। हालांकि फारूकी ने इसके पीछे की वजह हेल्थ इशू को बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here