UP में 23 PCS अधिकारियों के तबादले, कई ADM और SDM को मिली नई जिम्मेदारी

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश सरकार ने 23 PCS अधिकारियों का तबादला किया।
- कई अपर जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी की नई तैनाती हुई।
- लवी त्रिपाठी को सहारनपुर में नई जिम्मेदारी मिली।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया है। तबादला सूची में कई अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, अपर नगर आयुक्त समेत अन्य प्रशासनिक पदों पर तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, कुछ अधिकारियों को प्रतीक्षारत भी किया गया है।
तबादला सूची के मुताबिक चंद्र कुमार को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर से मुख्य राजस्व अधिकारी, देवरिया के पद पर भेजा गया है। जितेंद्र विक्रम को उपजिलाधिकारी, ललितपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), संतकबीरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं लवी त्रिपाठी को अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सहारनपुर बनाया गया है।
राजेश कुमार को उपजिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर से अपर नगर आयुक्त, नगर निगम मेरठ नियुक्त किया गया है। पुष्पेंद्र पटेल को उपजिलाधिकारी, अमेठी से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), रामपुर भेजा गया है। प्रतीक्षारत अर्पित गुप्ता को कुलसचिव, बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विजय शंकर को उपजिलाधिकारी, बिजनौर से कुलसचिव, महात्मा बुद्ध कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुशीनगर बनाया गया है। अभिनव कन्नौजिया को उपजिलाधिकारी, अमेठी से संयुक्त दुग्ध आयुक्त, दुग्ध आयुक्त कार्यालय भेजा गया है।
बृजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ से सचिव, मेरठ विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं शिवानी सिंह को संबद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन बनाया गया है। प्रेम चंद्र मौर्य को अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), जालौन से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ भेजा गया है।
रामजी मिश्रा को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखनऊ नियुक्त किया गया है। राजेंद्र कुमार को उपजिलाधिकारी, गाजियाबाद से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई बनाया गया है। वहीं प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), हरदोई से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
बृजेश कुमार त्रिपाठी को संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), लखीमपुर खीरी भेजा गया है। अनिरुद्ध प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), मुजफ्फरनगर से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बनाया गया है।
किशुक श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (नगर), अयोध्या के पद से प्रतीक्षारत किया गया है। संगीता देवी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुरादाबाद से अपर जिलाधिकारी (नगर), अलीगढ़ भेजा गया है। गंभीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ से इसी पद पर मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है।
नरेंद्र सिंह को उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), आजमगढ़ बनाया गया है। आदित्य कुमार प्रजापति को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), प्रतापगढ़ से अपर जिलाधिकारी (नगर), मेरठ की जिम्मेदारी दी गई है।
अमित कुमार को अपर नगर आयुक्त, वाराणसी से उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद भेजा गया है। वहीं मयंक कुंड को उपजिलाधिकारी, हरदोई से उपजिलाधिकारी, मुरादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.