मानसा पहुंचे राकेश टिकैत, परविंदर सिंह झोटा के परिवार से की मुलाकात

HIGHLIGHTS
- परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा में हत्या कर दी गई थी।
- परिवार इंसाफ की मांग को लेकर लगातार 13वें दिन धरना-प्रदर्शन कर रहा है।
- राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब में बने नशीले कैप्सूल उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहे हैं।
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता और किसान नेता राकेश टिकैत शनिवार को मानसा पहुंचे। यहां उन्होंने परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से मुलाकात की और नशे पर नियंत्रण लगाने की अपील की। टिकैत ने कहा कि पंजाब में तैयार किए गए नशीले कैप्सूल उत्तर प्रदेश तक पहुंच रहे हैं।
बता दें कि 13 अक्टूबर को मानसा में ड्रग माफिया ने परविंदर सिंह झोटा की हत्या कर दी थी। उनके परिवार की ओर से इंसाफ की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन आज 13वें दिन भी जारी है।
नशे पर लगाम लगाए पंजाब सरकार: टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत ने पंजाब सरकार से नशे पर रोक लगाने की अपील की। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि अगर पंजाब ही बीमार हो गया, तो सरकार किस पर राज करेगी। टिकैत ने बताया कि नशे की सप्लाई गुजरात और नेपाल के रास्ते भी हो रही है। उन्होंने इस मामले पर केंद्र सरकार से ध्यान देने की बात कही।
राकेश टिकैत ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार से उनका पोस्टमार्टम कराने की अपील भी की, ताकि उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जा सके।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.