टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश में इंदौर से गिरफ्तारी, अब तक 11 आरोपी पकड़े गए

HIGHLIGHTS
- मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल को हिरासत में लिया।
- मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने शनिवार को गिरफ्तार आरोपियों की कुल संख्या 11 बताई।
- पुलिस ने शुक्रवार को जतिन पंचाल, समीर खत्री और अंकित खटक की हिरासत मांगी थी।
इंदौर। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में फायरिंग कर उनकी हत्या की कोशिश के मामले में अब इंदौर से भी कनेक्शन सामने आया है। इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नाम के एक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह हमले की साजिश रचने में शामिल था।
मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को जानकारी मिली थी कि आरोपी इंदौर में मौजूद है। इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए प्रांजल को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब उससे पूछताछ कर मामले की साजिश से जुड़ी जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है।
वहीं, मुंबई के डीसीपी राज तिलक रौशन ने शनिवार को बताया कि प्रांजल की गिरफ्तारी के साथ इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस बीच, क्राइम ब्रांच ने अदालत में दाखिल रिमांड अर्जी में हमले के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, टाइगर श्रॉफ पर हमला बिश्नोई गैंग ने आर्थिक लाभ हासिल करने, अपना दबदबा बढ़ाने और लोगों में डर पैदा करने के मकसद से किया था।
तीन आरोपियों की पुलिस हिरासत मांगी
क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को तीन आरोपियों जतिन पंचाल, समीर खत्री और अंकित खटक की पुलिस हिरासत की मांग की थी। पुलिस ने रिमांड अर्जी में अदालत को बताया कि टाइगर श्रॉफ पर हमला भी आतंक फैलाने की उसी सुनियोजित रणनीति का हिस्सा है, जिसका जिक्र सलमान खान पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी के मामलों में दाखिल पुलिस चार्जशीट में पहले ही किया जा चुका है।
वारदात से पहले कई प्रभावशाली लोगों के घरों की रेकी
अदालत में दाखिल रिमांड अर्जी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले मुंबई में कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों के घरों की भी रेकी की थी।
रिमांड अर्जी में यह भी बताया गया है कि हमले को अंजाम देने के बाद आरोपियों की योजना विदेश भागने की थी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.