नोएडा में एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर सिलिंडर ब्लास्ट, कई दुकानों में लगी आग

HIGHLIGHTS
- दुकानों में 4 से 5 एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट होने की सूचना मिली।
- शुरुआत में एक दुकान में सिलिंडर फटने से आग लगी।
- आग फैलकर चार अन्य दुकानों तक पहुंच गई।
नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर स्थित दुकानों में शनिवार को 4 से 5 एलपीजी सिलिंडरों में विस्फोट होने की सूचना मिली है। हादसे के चलते कई दुकानों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना इतनी गंभीर थी कि एक के बाद एक कई सिलिंडरों में जोरदार धमाके हुए। इससे स्थानीय लोगों और छात्रों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सिलिंडरों में विस्फोट के बाद लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाकों के बाद आसमान में काले धुएं के घने गुबार दिखाई देने लगे।
पुलिस के मुताबिक, यूनिवर्सिटी के बाहर कई दुकानें हैं, जहां सिलिंडर फटने से आग लगी। शुरुआत में एक दुकान में सिलिंडर फटने के बाद आग लगी, जो बाद में चार अन्य दुकानों तक फैल गई। अन्य दुकानों में भी सिलिंडर फटने की सूचना है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.