UP में 61 शिक्षकों को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025, 5 सितंबर को होगा सम्मान

HIGHLIGHTS
- पुरस्कार के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक चुने गए हैं।
- चयनित शिक्षकों को 25 हजार रुपये की नकद राशि दी जाएगी।
- सम्मान के साथ शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों की सूची जारी कर दी है। इन सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर पांच सितंबर को सम्मानित किया जाएगा।




पुरस्कार पाने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को 25 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और दो साल का सेवा विस्तार दिया जाएगा।
जारी की गई सूची में आगरा, अलीगढ़, अम्बेडकर नगर, अमरोहा, अयोध्या, आजमगढ़, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, भदोही, बिजनौर, बदायूँ, बुलंदशहर, चंदौली, चित्रकूट, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फतेहपुर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, गाजीपुर, गोण्डा, गोरखपुर, हमीरपुर, हापुड़, हरदोई, हाथरस, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज, कौशांबी, लखीमपुर खीरी, ललितपुर, लखनऊ, महाराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, सुल्तानपुर, उन्नाव और वाराणसी समेत विभिन्न जनपदों के शिक्षक शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.