श्रावस्ती: संदिग्ध हालात में तालाब में मिले मां-बेटी के शव, रात से थीं लापता

HIGHLIGHTS
- 32 वर्षीय सबीना रविवार रात बेटी के साथ घर से निकली थीं।
- नौ माह की साफिया के साथ परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे।
- गांव के पास तालाब में दोनों के शव दिखाई दिए।
श्रावस्ती: ग्राम पंचायत इमलिया निवासी मां-बेटी के शव सोमवार दोपहर गांव के पास स्थित तालाब में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराते मिले। शव मिलने की जानकारी सामने आते ही गांव में सनसनी फैल गई। मां-बेटी रविवार रात करीब 11 बजे से घर से लापता थीं और परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
ग्राम पंचायत इमलिया की रहने वाली 32 वर्षीय सबीना रविवार रात करीब 12 बजे अपनी नौ माह की बेटी साफिया के साथ घर से कहीं चली गई थीं। परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान गांव के पास स्थित तालाब में सबीना और उनकी बेटी का शव पानी में उतराता दिखाई दिया। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया और उन्हें घर ले गए। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। ग्रामीणों के मुताबिक, घरेलू कलह के चलते सबीना ने बेटी के साथ तालाब में छलांग लगाई। हालांकि, कुछ ग्रामीण इसे हत्या की घटना भी बता रहे हैं।
इस मामले में थाना प्रभारी महिमानाथ उपाध्याय ने बताया कि उन्हें अभी घटना की जानकारी नहीं मिली है। टीम भेजकर मामले की जानकारी कराई जाएगी और इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.