उत्तर प्रदेश
कैसरबाग मछली मंडी में पीपल का पेड़ गिरा, एक की मौत, चार घायल

कैसरबाग की मछली मंडी में मंगलवार को एक भारी पीपल का पेड़ गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में पेड़ के नीचे दुकान में बैठे पांच लोग दब गए। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मियों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को बाहर निकाला गया, लेकिन इस हादसे में रामू (60) की मौत हो गई।
घायकों में रिजवान (22), शोएब (22), अभिषेक (32) और मोहम्मद अरमान (30) को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
हादसे के बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और महापौर सुषमा खर्कवाल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस कर्मी और दमकल टीम पेड़ हटाने में जुटे हैं। उपमुख्यमंत्री ने घायलों का बलरामपुर अस्पताल में हालचाल जाना।
Key Details:
- घटना मंगलवार दोपहर लगभग 2 बजे हुई।
- पीपल का पेड़ मछली मंडी में लाल सोनकर के मकान के पास गिरा।
- हादसे में रामू की मौत, चार अन्य घायल।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.