दिल्ली-बंगलूरू में खराब मौसम से उड़ानों पर असर, यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

देश के दो बड़े शहर दिल्ली और बंगलूरू में गुरुवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम के बदलाव का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ सकता है। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट ने यात्रियों के लिए विशेष ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है और सतर्क रहने की अपील की है।
यात्रियों के लिए एडवाइजरी
इंडिगो ने बताया कि खराब मौसम के कारण उड़ानों के आगमन और प्रस्थान में हल्की देरी हो सकती है। एयरलाइन ने कहा कि उनकी टीमें स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन मौसम की वजह से संचालन की रफ्तार धीमी हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक करें।
एयर इंडिया ने चेतावनी दी है कि दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है, जिससे दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों पर असर पड़ सकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक में संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त समय लेकर एयरपोर्ट के लिए निकलें और फ्लाइट का स्टेटस जांचते रहें।
स्पाइसजेट ने बताया कि लेह में खराब मौसम के कारण सभी आगमन और प्रस्थान उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं। इसके चलते संबंधित कनेक्टिंग फ्लाइट्स पर भी असर पड़ने की संभावना है। एयरलाइन ने यात्रियों को अपनी फ्लाइट की स्थिति लगातार चेक करने की सलाह दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.