देशFEATURED
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी यात्री सुरक्षित

बेंगलुरु। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई जब इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 टेकऑफ से पहले एक पक्षी से टकरा गई।
जानकारी के अनुसार, घटना के तुरंत बाद पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए विमान को रनवे से वापस बे (Bay) में ले जाने का निर्णय लिया। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान की तकनीकी टीम द्वारा विस्तृत जांच की गई।
एयरलाइन इंजीनियरों ने सभी मानकों की जांच के बाद विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किया। इसके बाद करीब एक घंटे से अधिक की देरी के बाद फ्लाइट ने अपनी यात्रा पुनः शुरू की।
इस घटना में किसी यात्री या क्रू मेंबर के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। एयरपोर्ट पर स्थिति कुछ समय बाद सामान्य हो गई।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.