कलियर के गेस्ट हाउस में मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस

HIGHLIGHTS
- गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने उन्हें वीडियो कॉल की थी।
- वीडियो कॉल के जरिए आतिफ के भाई को घटनाक्रम दिखाया गया।
- भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेजा।
कलियर। पिरान कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में गुरुवार सुबह मुजफ्फरनगर निवासी यूट्यूबर आतिफ (32) का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि आतिफ के इंस्टाग्राम पर करीब चार लाख फॉलोअर्स थे।
आतिफ की मौत की खबर सामने आने के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरनगर जिले के गांव निराना का रहने वाला आतिफ इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाता था। बताया गया है कि वह एक युवती और उसके भाई के साथ रहता था। किसी बात को लेकर युवती के साथ उसकी नाराजगी हो गई थी। इसके बाद बुधवार रात करीब 11 बजे आतिफ कलियर पहुंचा और एक गेस्ट हाउस में कमरा किराये पर लिया।
युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह करीब पांच बजे युवती ने आतिफ को वीडियो कॉल की। इस दौरान आतिफ ने कथित तौर पर फंदे से लटककर जान देने की बात कही। इसके बाद युवती ने दूसरे मोबाइल फोन से वीडियो कॉल के जरिए आतिफ के भाई को घटनाक्रम दिखाया। भाई ने वीडियो का स्क्रीनशॉट लेकर परिजनों को भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर आतिफ के परिजन कलियर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। परिजनों से मिली जानकारी और लोकेशन के आधार पर पुलिस गेस्ट हाउस पहुंची। वहां कमरे में आतिफ का शव पंखे से लटका मिला।
पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.