बदायूं सांसद आदित्य यादव का चुनाव आयोग पर हमला, बोले- पीडीए पंचायत से उठाएंगे वोट चोरी का मुद्दा

HIGHLIGHTS
- बदायूं सांसद आदित्य यादव ने शनिवार को अपनी बात रखी।
- उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पंचायत कराने की बात कही।
- सांसद ने वोट कटने वाले लोगों के लिए आवाज उठाने की बात कही।
बदायूं। बदायूं से सपा सांसद आदित्य यादव ने शनिवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी पीडीए पंचायत के जरिए वोट चोरी के मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एक पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए धांधली करने का आरोप लगाया। सांसद ने दावा किया कि देश में 13 करोड़ वोट काटे गए हैं, जबकि अकेले जिले में तीन लाख से अधिक वोट हटाए गए हैं।
आदित्य यादव ने कहा कि जिन लोगों के वोट काटे गए हैं, उनके पक्ष में आवाज उठाई जाएगी और मतदान का अधिकार वापस दिलाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पंचायत आयोजित कर लोगों को उनके मताधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
सपा नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि संविधान को छिन्न-भिन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना है कि वोट काटे जाने का पूरा ब्योरा चुनाव आयोग की ओर से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।
सांसद बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त दें इस्तीफा
फॉर्म-6 में किए गए बदलाव को लेकर सवाल उठाते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि इसमें बदलाव क्यों किया गया और इसकी जानकारी क्यों छिपाई जा रही है। उन्होंने गांधी जयंती के मौके पर हुए कार्यक्रमों का जिक्र करते हुए कहा कि बड़े-बड़े नेता बातें करते रहे, लेकिन जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए लोगों को बसों में भरकर रोका गया। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे में लोकतंत्र कहां बचा है।
सपा सांसद ने मांग की कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें या सरकार उन्हें पद से हटाए।
गोशालाओं में गोवंश की मौत पर भी उठाए सवाल
गोशालाओं में गोवंशों की मौत के मुद्दे पर सांसद ने कहा कि सरकार बुलडोजर चलाने का दावा करती है। उन्होंने कहा कि जिले की गोशालाओं को खोदकर देखा जाए तो वहां अवशेष मिलेंगे। उन्होंने इस मामले में कड़ी जांच की मांग की।
रामलीला कमेटी से 50 हजार रुपये की रिश्वत के मामले पर आदित्य यादव ने कहा कि सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और राम के नाम पर लूट की जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.