दिल्ली-एनसीआर
CJP संस्थापक अभिजीत दीपके गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने शांति भंग की धाराओं में की कार्रवाई

HIGHLIGHTS
- अभिजीत दीपके के खिलाफ दूसरी बार एहतियाती कार्रवाई की गई है।
- दिल्ली पुलिस ने धारा 126/170 के तहत मामला दर्ज किया।
- दीपके को सुबह करीब 10:30 बजे एसीएम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका से जुड़ी धाराओं 126/170 के तहत कार्रवाई की है।
दीपके के खिलाफ यह दूसरी बार एहतियाती कार्रवाई की गई है। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें सुबह करीब साढ़े 10 बजे एसीएम कोर्ट में पेश किया जा सकता है। आशुतोष रांका और सौरव दास की तरह, पिछली बार के बेल बॉन्ड की शर्तों का उल्लंघन करने के मामले में उन्हें कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल भी भेजा जा सकता है।



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.