CSIR UGC NET June 2026 का रिजल्ट जारी, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

HIGHLIGHTS
- जून 2026 सेशन के लिए 1,87,739 उम्मीदवारों ने कराया था रजिस्ट्रेशन
- परीक्षा में कुल 1,50,057 अभ्यर्थी हुए थे शामिल
- रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की गई
नई दिल्ली। सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी। सभी अभ्यर्थियों को रिजल्ट ऑनलाइन ही देखना होगा, किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तिगत रूप से स्कोरकार्ड नहीं भेजा जाएगा।
1.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी परीक्षा
जून 2026 सेशन की परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें 76,463 पुरुष, 1,11,074 महिला और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार शामिल थे। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से 1,50,057 ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा देने वालों में 90,380 पुरुष, 59,675 महिला और 2 थर्ड जेंडर उम्मीदवार थे।
इन स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
- स्टेप 1: सीएसआईआर नेट स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- स्टेप 2: वेबसाइट पर Latest News में Candidate Activity के तहत Release of Scores for Joint CSIR UGC NET June 2026 के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3: अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करके सबमिट करें।
- स्टेप 4: इसके बाद स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।
विषयवार परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार
यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा कुल 5 विषयों के लिए हुई थी। विषयवार बात करें तो लाइफ साइंसेज में 67,650, गणितीय विज्ञान में 24,964, फिजिकल साइंस में 21,810, केमिकल साइंस में 30,885 और पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय एवं ग्रहीय विज्ञान में 4,748 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी।
रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी
एनटीए ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। प्रोविजनल आंसर की 16 अगस्त को जारी की गई थी और उम्मीदवारों से 18 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई थीं। फाइनल आंसर की पर किसी तरह का चैलेंज नहीं किया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.