फिरोजपुर: नगर पंचायत प्रधान की कार पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, एक गंभीर घायल

HIGHLIGHTS
- वारदात ममदोट थाना क्षेत्र से करीब 250 मीटर दूर हुई
- कार में प्रधान विक्की मैनी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी थे सवार
- गोली लगने के बाद गुरप्रीत सिंह को अस्पताल में कराया गया भर्ती
फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र के बाजार में शनिवार देर शाम उस वक्त दहशत फैल गई, जब कार सवार नगर पंचायत प्रधान पर बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी में कार में सवार एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात पुलिस थाना ममदोट से करीब 250 मीटर की दूरी पर हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में नगर पंचायत प्रधान विक्की मैनी और पार्षद कोमलजीत कौर के देवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी मौजूद थे। इसी दौरान अचानक पहुंचे हमलावरों ने कार को निशाना बनाते हुए कई गोलियां चला दीं। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। कार के शीशे पर चार गोलियों के निशान नजर आ रहे हैं।
गोली लगने से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि विक्की मैनी और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह सेखों से संबंध हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, हाल ही में सेखों ने विक्की मैनी को नगर पंचायत का प्रधान बनवाया था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.