नोएडा में कैब चालक की खतरनाक हरकत, बोनट पर युवकों को लटकाकर दौड़ाई कार

HIGHLIGHTS
- घटना नोएडा के सेक्टर-18 की व्यस्त सड़क पर हुई।
- कहासुनी के बाद कैब चालक ने कार रोकने के बजाय तेज रफ्तार में दौड़ाई।
- घटना का 16 सेकेंड का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-18 में कहासुनी के बाद एक कैब चालक द्वारा दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने का मामला सामने आया है। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना का 16 सेकेंड का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वायरल वीडियो में दो युवक कार के बोनट पर लटके हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान चालक गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेजी से आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।
कई वाहन टकराने से बचे
घटना के दौरान सड़क से गुजर रहे कई अन्य वाहन भी कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वीडियो में बोनट पर लटके दोनों युवक खुद को संभालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। उनके आसपास से लगातार वाहन गुजरते नजर आ रहे हैं। जाम जैसी स्थिति बनने के कारण कैब रुक जाती है।
इसके बाद पीड़ित युवक नीचे उतरकर कैब का गेट खोलने की कोशिश करता है। व्यस्त सड़क पर हुई इस घटना ने लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नोएडा के सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाहन को ट्रेस करने में जुटी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.