आज का राशिफल: 8 नवंबर, 2025

आज शनिवार, 8 नवंबर को ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ मानी जा रही है। चंद्रमा का गोचर वृषभ से मिथुन राशि में होगा, जिससे लाभकारी योग बनेंगे। विशेष रूप से चंद्रमा और शनि का चतुर्थ-दशम योग तथा सूर्य और शुक्र का नवम-पंचम योग लाभ और सकारात्मक ऊर्जा देंगे। आइए जानते हैं आज सभी 12 राशियों के लिए दिन का हाल।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। परिवार के बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। खान-पान में लापरवाही से परेशानी हो सकती है। करियर और कलात्मक क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। सहयोगियों से महत्वपूर्ण वार्ता होगी और भक्ति में मन लगेगा।
शुभ रंग: नीला
वृषभ (Taurus)
व्यवहार और सोच में बदलाव लाने का दिन है। कार्यक्षेत्र में आपकी समझदारी की सराहना होगी। पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। सेहत और काम दोनों पर ध्यान दें।
शुभ रंग: हरा
मिथुन (Gemini)
दिन सामान्य रहेगा। माता-पिता द्वारा जिम्मेदारी दी जा सकती है। पारिवारिक मामलों में संवाद लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई नया परिवर्तन नहीं करना चाहिए। टीमवर्क में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: गुलाबी
कर्क (Cancer)
भौतिक सुख साधनों में वृद्धि होगी। नए विचार बिजनेस या निवेश में लाभ देंगे। किसी को उधार पैसा देने से बचें। परिवार और संतान पर विशेष ध्यान दें। घर के निर्माण संबंधी कार्य शुरू करना शुभ रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
सिंह (Leo)
सरकारी नौकरी में काम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति या पुराने विवाद को समझदारी से निपटाना लाभकारी होगा। उधारी का पैसा वापस मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
कन्या (Virgo)
मेहनत और प्रयास से लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। विद्यार्थियों को गुरुजनों से मार्गदर्शन लेकर पढ़ाई में सुधार करना चाहिए। विदेश व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण डील संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं।
शुभ रंग: पीला
तुला (Libra)
कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रेम जीवन में समझदारी और धैर्य की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा। आर्थिक लेन-देन पर पूरा ध्यान दें।
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक (Scorpio)
मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव की इच्छा पूरी हो सकती है। यात्रा करते समय कीमती सामान की सुरक्षा करें। परिवार और जीवनसाथी के लिए सरप्राइज योजना लाभकारी रहेगी।
शुभ रंग: ग्रे
धनु (Sagittarius)
आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। प्रेम जीवन में रोमांटिक समय बीतेगा। बिजनेस संबंधी बातचीत से लाभ होगा। दूर रह रहे परिजन से चिंता की सूचना मिल सकती है।
शुभ रंग: नीला
मकर (Capricorn)
दिन मिश्रित रूप से फलदायक है। परिवार और व्यवसाय में तालमेल बनाए रखें। नई योजनाओं में सोच-समझकर कदम उठाएं। उच्च शिक्षा के लिए मार्ग प्रशस्त होंगे।
शुभ रंग: गोल्डन
कुंभ (Aquarius)
आय और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में बातचीत सतर्कता से करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। पुराने विवाद सुलझाने का समय है। किसी विवाह प्रस्ताव पर सकारात्मक निर्णय हो सकता है।
शुभ रंग: नीला
मीन (Pisces)
आज भावनाओं में अस्थिरता और संवेदनशीलता रह सकती है। रिश्तों में तनाव और छोटी बहस होने की संभावना है। धैर्य और संयम बनाए रखें। कठिनाई में अवसर छिपा होता है, इसे पहचानें।
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.