आईएमडी अलर्ट: 15 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में मौसम के बिगड़ने को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब सहित करीब 15 राज्यों में 16 मई को तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके साथ ही उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तेज तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी भी दी गई है।
पंजाब के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
पंजाब में मौसम का मिजाज काफी बदल सकता है। चंडीगढ़ स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, अमृतसर, होशियारपुर और मुक्तसर जिलों में तेज आंधी और बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने का भी खतरा बना हुआ है।
इसके अलावा मौसम विभाग ने 16 से 20 मई के बीच पंजाब के कई हिस्सों में हीटवेव (लू) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे गर्मी फिर से बढ़ सकती है।
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगा तापमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले दिन मौसम कुछ राहत भरा रहा, जहां न्यूनतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी तेजी से बढ़ेगी।
शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। 16 मई को मौसम साफ रहने के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। वहीं 17 मई को तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान आंशिक बादल और कहीं-कहीं आंधी-तूफान की स्थिति भी बन सकती है।
मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि थोड़ी राहत के बाद एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में गर्म हवाओं और तेज धूप का असर बढ़ने वाला है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.