Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, चार कलर और 6,000mAh तक की बैटरी

HIGHLIGHTS
- भारत में सितंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च होगा फोन
- Flipkart और Infinix India वेबसाइट पर मिलेगा
- चार कलर ऑप्शन में आएगा नया स्मार्टफोन
नई दिल्ली। Infinix Hot 70 Pro 5G को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है। Hot सीरीज का यह नया स्मार्टफोन चार अलग-अलग कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा और देश में इसकी बिक्री Flipkart के जरिए की जाएगी।
बता दें कि Infinix Hot 70 Pro को पिछले महीने कुछ ग्लोबल मार्केट्स में 6nm MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट के साथ पेश किया गया था। फोन में 6.76 इंच का डिस्प्ले, 6,000mAh तक की बैटरी और IP68 रेटिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
सितंबर के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च होगा फोन
Infinix ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि Hot 70 Pro 5G को सितंबर के पहले हफ्ते में भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। फोन को डाइव ब्लू, मिराज ग्रीन, सिल्क ग्लो पर्पल और थर्मो ऑरेंज कलर में पेश किया जाएगा।
भारत में इसे Flipkart और Infinix India की वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकेगा। कंपनी ने चारों कलर वेरिएंट का फर्स्ट लुक भी साझा किया है।
थर्मो ऑरेंज वेरिएंट का बैक पैनल तापमान के अनुसार अपना रंग बदलता है। वहीं, मिराज ग्रीन फिनिश रात के समय अलग लुक देती है। सिल्क ग्लो पर्पल शेड का टेक्सचर फोन को हिलाने पर बदलता है, जबकि डाइव ब्लू वेरिएंट मैट फिनिश के साथ आता है।
फोन में ‘Active Matrix Cube’ (AMC) रियर लाइटिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह एक इंटरैक्टिव और कस्टमाइजेबल मिनी LED डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले है, जो नोटिफिकेशन, म्यूजिक, गेमिंग और चार्जिंग स्टेटस के दौरान ब्लिंक करता है।
8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज
Infinix Hot 70 Pro 5G फिलहाल नाइजीरिया समेत चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में उपलब्ध है। ग्लोबल बाजार में फोन को 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वहां यह छह अलग-अलग शेड्स में उपलब्ध है।
Infinix Hot 70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच का IPS LCD पैनल दिया गया है। फोन में 6nm MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो हैंडसेट में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए फोन को IP68 रेटिंग मिली है।
फोन में 5,600mAh या 6,000mAh की बैटरी का विकल्प मिलता है। दोनों बैटरी ऑप्शन 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.