ग्लेन मैक्सवेल दूसरी बार बने पिता, पत्नी विनी रमन ने दिया बेटी को जन्म; नाम रखा ‘माइया’

HIGHLIGHTS
- विनी रमन ने मंगलवार को बेटी को जन्म दिया
- कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट से खुशखबरी साझा की
- बेटी का नाम माइया मैक्सवेल रखा गया
ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के घर बेटी का जन्म हुआ है। उनकी पत्नी विनी रमन ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। इस जोड़े ने अपनी बेटी का नाम माइया मैक्सवेल रखा है। दोनों ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए परिवार में नए सदस्य के आने की जानकारी साझा की।
पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारी सपनों की बेटी का आगमन हो गया है, माइया मैक्सवेल।”
मैक्सवेल को मिल रही बधाई
बेटी के जन्म की जानकारी सामने आने के बाद दुनियाभर के साथी क्रिकेटरों, फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों ने ग्लेन मैक्सवेल और उनके परिवार को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
माइया मैक्सवेल से पहले 11 सितंबर 2023 को ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन के घर बेटे लोगन मैवरिक मैक्सवेल का जन्म हुआ था।
ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की पहली मुलाकात दिसंबर 2013 में हुई थी। शुरुआती दोस्ती के बाद दोनों के बीच रिश्ता गहरा हुआ और 2017 में उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया। फरवरी 2020 में इस जोड़े ने सगाई की घोषणा की और 27 मार्च 2022 को मेलबर्न में शादी कर ली।
मेलबर्न में दोनों ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों के साथ विवाह समारोह आयोजित किए थे। इनमें एक पारंपरिक ईसाई विवाह और दूसरा तमिल ब्राह्मण समारोह था। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल पारंपरिक सुनहरे शेरवानी में नजर आए थे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.