जिला विज्ञान प्रदर्शनी में जेपीएस पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी

मोरना। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल मोरना में आयोजित सीबीएससी जिला विज्ञान प्रदर्शनी का रविवार को समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग में जेपीएस पब्लिक स्कूल मोरना ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, एम जी वर्ल्ड विज़न मुजफ्फरनगर और स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल मंसूरपुर को द्वितीय स्थान, जबकि ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेड़ी और दून पब्लिक स्कूल मुरादपुरा को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।
प्रदर्शनी के दौरान मून लाइट पब्लिक स्कूल सिसौली और पी आर पब्लिक स्कूल मुजफ्फरनगर को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान वेदांता पब्लिक स्कूल सिखेड़ा के नाम रहा। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण, विराज तोमर, कृष्णकांत शर्मा और नीरज बालियान ने विजेताओं को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने पर्यावरण प्रदूषण, रोबोटिक टीचर, हार्ट का वर्किंग मॉडल, अरावली पर्वत मॉडल, वॉटर कनजरवेशन, रोड रोलर इलेक्ट्रिक जेनरेटर, वॉटर टैंक, वेकेन्ट अलार्म और एडवांस सोलर चार्जर जैसे आकर्षक मॉडल बनाए।
इस अवसर पर प्रमोद त्यागी, बचन सिंह, नसीम वेग, डॉ. सतवीर सिंह, सुशील आर्य, सुधीर शर्मा, अनग सिंघल, ओपी चौहान, विशेष रघुवंशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.