काकोली घोष को NCPI प्रमुख की मान्यता, रिजिजू ने सर्वदलीय बैठक के लिए भेजा निमंत्रण

HIGHLIGHTS
- TMC से अलग हुए 20 सांसदों के NCPI में शामिल होने के बाद लोकसभा में उन्हें अलग बैठने की अनुमति मिल गई है।
- केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने NCPI नेताओं को मानसून सत्र से पहले होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
- संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा, जिसमें सरकार और विपक्ष अपने-अपने मुद्दे उठाएंगे।
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस (TMC) छोड़कर नेशनल सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हुए 20 सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की व्यवस्था को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंजूरी दे दी है।
वहीं, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बागी टीएमसी नेता सुदीप बंदोपाध्याय और लोकसभा के अन्य 19 सांसदों को संसद के मानसून सत्र से पहले आयोजित होने वाली पारंपरिक सर्वदलीय बैठक में शामिल होने का न्योता दिया है।
इन सभी सांसदों ने NCPI की सदस्यता ग्रहण कर ली है। रिजिजू ने डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को पार्टी का चीफ व्हिप भी मान्यता दी है।
NCPI प्रमुख काकोली घोष को भी बैठक में बुलाया गया
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने NCPI की चीफ व्हिप नियुक्त की गईं डॉ. काकोली घोष दस्तीदार को भी सुदीप बंदोपाध्याय के साथ सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
मानसून सत्र से पहले होगी सर्वदलीय बैठक
संसद का मानसून सत्र शुरू होने से पहले 19 जुलाई को सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक 20 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र से एक दिन पहले होगी।
बैठक में सरकार राजनीतिक दलों को अपने विधायी एजेंडे की जानकारी दे सकती है। वहीं, विपक्षी दल सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी बात रख सकते हैं।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिलने के बाद किरेन रिजिजू ने जानकारी दी थी कि संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.