बादल छाए लेकिन बारिश नहीं, दिल्ली में उमस और गर्मी से लोग परेशान

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में मानसून के बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिली, शनिवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज किया गया।
- मौसम विभाग ने रविवार को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 19 से 24 जुलाई तक हल्की बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है।
- मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पर्याप्त नमी और मजबूत मौसम प्रणाली के अभाव में बादल बनने के बाद भी तेज बारिश नहीं हो पा रही है।
दिल्लीवासियों को मानसून के मौसम में भी तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि, मौसम विभाग ने रविवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच राजधानी के लोग बारिश का इंतजार करते रहे, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली। कई क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति भी बनी रही। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता 74 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 46 प्रतिशत रही।
मौसम विभाग के मुताबिक, 19 से 24 जुलाई तक दिल्ली में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कुछ इलाकों में हल्की बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 31 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अरब सागर से आने वाली दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के कारण दिल्ली में बादल बन रहे हैं, लेकिन पर्याप्त नमी नहीं पहुंचने के कारण बारिश नहीं हो पा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी बारिश के लिए किसी मजबूत मौसम प्रणाली का सक्रिय होना जरूरी है, जो फिलहाल देखने को नहीं मिल रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.