72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, 'आर्टिकल 370' बनी बेस्ट फिल्म; यहां देखें पूरी लीस्ट

HIGHLIGHTS
- 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान, ‘श्रीकांत’ को बेस्ट फीचर फिल्म और यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार।
- कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ और ममूटी को ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- ‘कल्कि 2898 एडी’, ‘पुष्पा- द रूल’, ‘अमरण’ और कई अन्य फिल्मों ने अलग-अलग श्रेणियों में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। साल 2024 में रिलीज हुई फिल्मों और कलाकारों के शानदार प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले इन पुरस्कारों में फीचर फिल्म और नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी के विजेताओं के नाम सामने आ गए हैं। इस बार पुरस्कारों की घोषणा करीब दो हफ्ते की देरी से की गई है।
बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड 'आर्टिकल 370' को
फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार हिंदी फिल्म 'आर्टिकल 370' को मिला है।
वहीं, राजकुमार राव की फिल्म 'श्रीकांत' भी पुरस्कार जीतने में सफल रही। इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी तुषार हीरानंदानी ने संभाली थी और राजकुमार राव इसमें मुख्य भूमिका में नजर आए थे।
बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट एक्टर
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हिंदी फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए यामी गौतम को दिया गया है।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार हिंदी में कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए मिला है। इसके अलावा मलयालम फिल्म 'ब्रमायुगम' के लिए ममूटी को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।
संगीत और अन्य श्रेणियों में विजेता
फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन का पुरस्कार तमिल फिल्म 'अमरण' के लिए जी वी प्रकाश कुमार को मिला है। वहीं हिंदी फीचर फिल्म श्रेणी में 'आर्टिकल 370' के लिए शाश्वत सचदेव को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का अवॉर्ड दिया गया है।
अन्य पुरस्कारों में:
- बेस्ट कॉस्ट्यू डिजाइनर: पुष्पा- द रूल (तेलुगु)
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइनर: कल्कि 2898 एडी (तेलुगु)
- बेस्ट एडिटिंग: अमरण (तमिल)
- बेस्ट साउंड डिजाइन: भूल भुलैया 3 (हिंदी)
- बेस्ट स्क्रीनप्ले: लकी भास्कर (तेलुगु)
- बेस्ट डेब्यू फिल्म डायरेक्टर: स्वातंत्र्यवीर सावरकर के लिए रणदीप हुड्डा
तेलुगु फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी के पुरस्कार
नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार हिंदी फिल्म 'राम-नामी' को दिया गया है।
अन्य विजेताओं में:
- बेस्ट आर्ट्स/कल्चर फिल्म: मैं निदा (हिंदी)
- बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म प्रमोटिंग सोशल एंड एनवायरनमेंट वैल्यूज: पिपलांतरी- ए टेल ऑफ इको फेमिनिज्म (हिंदी, राजस्थानी और इंग्लिश)
- बेस्ट एनिमेशन फिल्म: टच्ड एज वाटर (साइलेंट)
- बेस्ट डायरेक्शन: स्टेचू ऑफ यूनिटी-एकता का प्रतीक के लिए आनंद एल राय
- बेस्ट शॉर्ट फिल्म: हमसफर (मराठी)
एडिटिंग, साउंड और सिनेमैटोग्राफी में अवॉर्ड
नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में 'एनडीए' (हिंदी) के लिए मानवीर जसरोतिया को बेस्ट एडिटिंग का पुरस्कार मिला है।
वहीं 'ब्लू' (तमिल) के लिए टीएस हरीहर सुधन को बेस्ट साउंड डिजाइन का अवॉर्ड दिया गया है।
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार 'लाइफ इन लूम' (तमिल, इंग्लिश, हिंदी, असमिया और बंगाली) के लिए एंडमंड रैनसम को मिला है।
संगीत और स्क्रिप्ट श्रेणी में विजेता
नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन का पुरस्कार 'ऑन द ट्रेल 41 डिग्री' (मराठी) के लिए शिवपाल सिंह कांग को दिया गया है।
बेस्ट स्क्रिप्ट का पुरस्कार हिंदी-कश्मीरी शॉर्ट फिल्म 'ओबूर' (Obur) के लिए फराज अली को मिला है।
बेस्ट नैरेटर/वॉइस ओवर का पुरस्कार 'लिटिल प्लैनेट-ए टेल ऑफ फ्रॉग्स' (इंग्लिश) के लिए सौंदर्य चयचंद्रन को दिया गया है।
बेस्ट राइटिंग और स्पेशल मेंशन
बेस्ट राइटिंग ऑन सिनेमा के तहत बेस्ट फिल्म क्रिटिक का पुरस्कार हिंदी में संजीव श्रीवास्तव को मिला है।
नॉन-फीचर फिल्म श्रेणी में स्पेशल मेंशन 'चोला डोरा और सुई' (हिंदी) को दिया गया है, जिसका निर्देशन जयमिन मोदी और लोकेश घई ने किया है। दूसरा स्पेशल मेंशन मलयालम फिल्म 'भद्र काली नटकम' को मिला है, जिसका निर्देशन आनंद ज्योति ने किया है।
जूरी सदस्य जयराज ने दी जानकारी
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा के दौरान जूरी सदस्य और मलयालम फिल्ममेकर जयराज ने बताया कि 34 भाषाओं (शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल भाषाओं सहित) की करीब 400 फीचर फिल्मों पर विचार किया गया।
उन्होंने कहा कि कई युवा फिल्म निर्माताओं ने अलग-अलग प्रयोगों और नई सोच के साथ फिल्में बनाई हैं। जयराज के अनुसार, जूरी ने सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद विजेताओं का चयन किया है।
उन्होंने बताया कि तमिल फिल्म 'मेइयाजगन' को स्पेशल मेंशन दिया गया है। फिल्म की साउंड मिक्सिंग की सराहना की गई और यह पुरस्कार साउंड मिक्सिंग इंजीनियर सुरेन जी को दिया गया।
इसके अलावा तमिल फिल्म 'कैप्टन मिलर' को भी स्पेशल मेंशन मिला है। अभिनेता धनुष को औपनिवेशिक दौर के विद्रोही किरदार को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए सराहा गया है।
जयराज ने बताया कि बेस्ट तुलु फिल्म का पुरस्कार 'इंबू' को दिया गया है। फिल्म में पारंपरिक जीवनशैली और आधुनिक तकनीक के टकराव को दिखाया गया है। यह पुरस्कार प्रोड्यूसर पिक्चर्स स्टूडियो और निर्देशक शिवध्वज शेट्टी को दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.