पंजाब में AAP को बड़ा झटका, चेतन जौड़ामाजरा और पठानमाजरा BJP में शामिल

HIGHLIGHTS
- चेतन सिंह जौड़ामाजरा समाना और हरमीत सिंह पठानमाजरा सनौर से विधायक रहे हैं।
- दोनों नेताओं ने रविवार को AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था।
- कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली।
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा रविवार को भाजपा में शामिल हो गए। दोनों ने दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इनके साथ कुंवर विजय प्रताप सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।
पटियाला जिले की समाना विधानसभा सीट से विधायक रहे चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने रविवार को आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनके साथ सनौर से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने भी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था।
दोनों विधायकों की सदस्यता रद्द कराने की तैयारी में AAP
आम आदमी पार्टी ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा की विधानसभा सदस्यता रद्द कराने की बात कही है। पार्टी इस संबंध में विधानसभा स्पीकर से मांग करेगी।
AAP का कहना है कि विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोपों के चलते दोनों विधायकों को पहले ही पार्टी से निलंबित किया जा चुका था। इसके बाद दोनों ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.