पंजाब में AAP को बड़ा झटका, तीन विधायक बीजेपी में शामिल

HIGHLIGHTS
- पिछले दो दिनों में आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों ने पार्टी छोड़ी।
- कुंवर विजय प्रताप सिंह अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक थे।
- उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेजा।
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पिछले दो दिनों में पार्टी के तीन विधायकों ने इस्तीफा देकर अलग राह पकड़ ली। सोमवार को इन तीनों नेताओं ने दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
AAP छोड़ने वाले नेताओं में कुंवर विजय प्रताप सिंह, हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौरामाजरा शामिल हैं। तीनों दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए।
कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधायक पद से भी दिया इस्तीफा
बीजेपी में शामिल होने से पहले आम आदमी पार्टी से निलंबित विधायक और पूर्व आईपीएस अधिकारी कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की सदस्यता छोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान को भेज दिया है।
अमृतसर उत्तर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कुंवर विजय प्रताप सिंह ने इस संबंध में फेसबुक पर पोस्ट भी साझा की।
दो विधायकों ने रविवार को छोड़ी थी पार्टी
कुंवर विजय प्रताप सिंह के साथ समाना से विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और पटियाला जिले की सनौर सीट से विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा भी बीजेपी में शामिल हुए।
इन दोनों विधायकों ने रविवार को ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सोमवार को तीनों नेताओं ने दिल्ली में भाजपा का दामन थाम लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.