आंध्र प्रदेश में सुरक्षाबलों ने माओवादी कमांडर माडवी हिडमा को किया ढेर

आंध्र प्रदेश। सुरक्षा बलों को आज माओवादी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। कुख्यात माओवादी कमांडर माडवी हिडमा (43) को आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के मारेदुमिल्ली में सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया। हिडमा पर कम से कम 26 बड़े माओवादी हमलों की साजिश रचने का आरोप था, जिनमें 2013 का दरभा घाटी नरसंहार और 2017 का सुकमा हमला शामिल हैं।
आंध्र प्रदेश पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के संयुक्त अभियान में हिडमा के साथ ही उसकी पत्नी राजे उर्फ राजक्का और पांच अन्य माओवादियों को भी मार गिराया गया। हिडमा PLGA बटालियन नंबर 1 का प्रमुख था और CPI (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सबसे कम उम्र का सदस्य रहा। उस पर एक करोड़ रुपये का इनाम भी घोषित था।
हिडमा के नेतृत्व में हुए कुछ प्रमुख हमलों में शामिल हैं:
-
2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 CRPF जवान शहीद
-
2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल
-
2021 सुकमा–बीजापुर हमला: 22 सुरक्षाबलों के जवान शहीद
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि हिडमा की मौत बस्तर में माओवादी नेटवर्क पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता है।
आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने बताया, “मारेदुमिल्ली में सुबह 6 से 7 बजे के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें हिडमा समेत छह माओवादी मारे गए। फिलहाल, इलाके में व्यापक तलाशी अभियान जारी है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.