मंडी में हनोगी टनल के अंदर भीषण सड़क हादसा, दो ट्रकों की टक्कर में 2 की मौत

HIGHLIGHTS
- एक ट्रक मंडी से कुल्लू और दूसरा कुल्लू से मंडी जा रहा था।
- प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग को हादसे की वजह माना जा रहा है।
- घायलों को 108 एंबुलेंस से नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया।
मंडी। मनाली-कीरतपुर फोरलेन पर हनोगी टनल में गुरुवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह एक ट्रक मंडी से कुल्लू की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा ट्रक कुल्लू से मंडी की तरफ आ रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग मानी जा रही है। हनोगी टनल के अंदर दोनों दिशाओं से वाहनों की आवाजाही होती है।
हादसे के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को पहले नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मंडी अस्पताल रेफर किया गया, जिनमें से एक की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी पद्धर लोकेंद्र नेगी भी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। उन्होंने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हुई है, जबकि एक घायल की हालत ज्यादा गंभीर है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.