पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट से पीएचडी स्कॉलर की मौत, छात्रों ने किया हंगामा

HIGHLIGHTS
- करंट लगने से पीएचडी स्कॉलर की मौत के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों ने प्रदर्शन किया।
- छात्रों ने कुलपति कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
- प्रदर्शनकारियों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की।
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से एक पीएचडी स्कॉलर की मौत के बाद मंगलवार को छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सबसे पहले छात्रों ने विद्युत शाखा के एक्सईएन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए विद्युत व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया।
इसके बाद बड़ी संख्या में छात्र कुलपति कार्यालय पहुंचे और मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया। उस समय कुलपति सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय के भीतर मौजूद थे, जबकि बाहर छात्र लगातार नारेबाजी करते रहे।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने हादसे के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही उन्होंने विद्युत सुरक्षा व्यवस्था की जवाबदेही तय करने और मृतक पीएचडी स्कॉलर के परिवार को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई।
यह पूरा घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब वर्तमान कुलपति प्रो. रेणु विज का बुधवार को कार्यकाल का अंतिम दिन है। उनके अंतिम कार्यदिवस से ठीक पहले कुलपति कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाए जाने की घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.