भारत-पाक सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को किया ढेर

HIGHLIGHTS
- घटना शनिवार सुबह दाउके गांव के पास सीमा क्षेत्र में हुई।
- गश्त के दौरान जवानों को झाड़ियों में संदिग्ध हलचल नजर आई।
- संदिग्ध को बाहर आने के लिए जवानों ने आवाज दी।
अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे दाउके गांव में शनिवार सुबह कंटीली तार के पास बीएसएफ ने गोली चलाकर एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। मृतक के पास से पहचान से संबंधित कोई दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है।
थाना घरिंडा पुलिस ने बीएसएफ की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बीएसएफ की बटालियन दाउके गांव के पास सीमा पर लगी कंटीली तार के आसपास गश्त कर रही थी। इसी दौरान जवानों को तार के पास झाड़ियों में कुछ हलचल दिखाई दी।
जवानों ने झाड़ियों में मौजूद व्यक्ति को बाहर आने के लिए कहा। इसके बाद वह बाहर आया और कंटीली तार पार करने लगा। बीएसएफ जवानों ने उसे चेतावनी देते हुए वहीं रुकने के लिए कहा, लेकिन वह आगे बढ़ता रहा।
चेतावनी के बावजूद नहीं रुकने पर बीएसएफ जवानों ने गोली चला दी, जिससे वह मौके पर ही मारा गया। घटना के तुरंत बाद इसकी सूचना थाना घरिंडा पुलिस को दी गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.