महाराष्ट्र के नासिक में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 2.5 और 3 रही

HIGHLIGHTS
- दोनों भूकंपीय झटके 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज किए गए।
- पेठ, सुरगाणा और डिंडोरी तालुका के कुछ हिस्से प्रभावित रहे।
- 25 से 28 जुलाई के बीच भी नासिक में भूकंप के झटके दर्ज हुए थे।
मुंबई। महाराष्ट्र के नासिक जिले के कुछ हिस्सों में सोमवार को भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। नासिक मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सुबह 5:06 बजे और दोपहर 12:40 बजे भूकंप के झटके दर्ज किए गए। इनकी तीव्रता 2.5 और 3 थी, जबकि दोनों झटके 5 किलोमीटर की गहराई पर दर्ज हुए।
जिला प्रशासन के अनुसार, जिले के पेठ, सुरगाणा और डिंडोरी तालुका के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अगस्त में पहले भी महसूस किए गए भूकंप के झटके
इससे पहले नासिक में 25 से 28 जुलाई के अलावा 6, 8, 10 और 14 अगस्त को भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए थे। उस दौरान सुरगाणा तालुका के भादर और डिंडोरी तालुका के नानाशी में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आ गई थीं।
सीएम ने जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले सप्ताह प्रशासन को नासिक और पालघर जिलों में भूकंपीय गतिविधियों का व्यापक आकलन करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने लोगों, खासकर छात्रों के बीच जागरूकता अभियान तेज करने को भी कहा था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.