दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली PG हादसे पर राहुल गांधी का निशाना, बोले- त्रासदी के बाद दिखावा करती है सरकार

HIGHLIGHTS
- राहुल गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी।
- उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP सरकार पर निशाना साधा।
- कांग्रेस सांसद ने हादसों से पहले जरूरी सावधानी नहीं बरतने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के सत्य निकेतन में PG गिरने की घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ऐसे हादसों को रोकने के लिए जरूरी एहतियाती कदम उठाने और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने में विफल रही है।
गांधी ने X पर एक पोस्ट के जरिए कहा कि BJP सरकार का एक तय पैटर्न है। उनके मुताबिक, हादसे से पहले कोई सावधानी नहीं बरती जाती और त्रासदी होने के बाद दिखावे की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद निचले स्तर के कुछ अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि उनके अनुसार असली दोषियों को जवाबदेही से बचने दिया जाता है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.