अखिलेश यादव पर राजभर का तंज, कहा- उनकी सरकार में नकल और नौकरी बेचने का चलता था खेल

HIGHLIGHTS
- ओम प्रकाश राजभर ने पेपर लीक मुद्दे पर अखिलेश यादव पर निशाना साधा।
- राजभर ने पिछली सरकार पर नकल और नौकरी बेचने के आरोप लगाए।
- उन्होंने योगी सरकार में नौ लाख नौकरियां देने का दावा किया।
अंबेडकरनगर। पंचायतीराज मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने पेपर लीक मुद्दे को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा किए जा रहे विरोध के पीछे वजह यह है कि अगर कड़ा कानून बनता है तो उनके ही लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बच्चे खेतों में बैठकर परीक्षाएं देते थे, नकल कराई जाती थी और नौकरियां बेची जाती थीं।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और राहुल गांधी इसी डर से सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे हैं कि सख्त कानून बनने के बाद ऐसी गतिविधियों पर रोक लगेगी।
राजभर ने दावा किया कि योगी सरकार के कार्यकाल में बिना घूस और सिफारिश के नौ लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं।
इससे पहले अंबेडकरनगर के न्यू सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राजभर ने अखिलेश यादव से जौहर विश्वविद्यालय को लेकर भी सवाल किए थे। उन्होंने पूछा था कि जब अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे तो जमीन जौहर विश्वविद्यालय के नाम क्यों नहीं कराई गई, जबकि जमीन सरकार की थी और पैसा भी सरकार का लगा था।
राजभर ने कहा था कि अगर नक्शा पास कराया गया होता तो आज कोई सवाल नहीं उठाता। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव नहीं चाहते थे कि जौहर विश्वविद्यालय का भला हो।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.