यूपी में 41424 होमगार्ड पदों की भर्ती अंतिम चरण में, 14 सितंबर से दौड़ परीक्षा

HIGHLIGHTS
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
- परीक्षा के लिए प्रदेश में कुल 15 केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
- इन केंद्रों में 14 पीएसी वाहिनी और एक पुलिस लाइन शामिल है।
उत्तर प्रदेश: प्रदेश में होमगार्ड के 41424 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। होमगार्ड बनने के लिए 14 सितंबर से आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) में करीब एक लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा प्रदेश के 15 केंद्रों पर कराई जाएगी। इनमें 14 पीएसी की वाहिनी और एक पुलिस लाइन शामिल है।
भर्ती बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा का परिणाम परीक्षा खत्म होने के बाद उसी दिन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद बोर्ड की ओर से भर्ती के सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। अंतिम परिणाम जारी होने के बाद चयनित अभ्यर्थी अपने एनरोलमेंट वाले जिले में जाकर प्रशिक्षण में शामिल होंगे। आधारभूत प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी।
बता दें कि भर्ती बोर्ड ने पहले 8 सितंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा कराने का कार्यक्रम तय किया था, लेकिन प्रदेश में अत्यधिक बारिश के चलते इसे एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन प्रोविजनल तरीके से किया गया है, उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा इस संबंध में लिए जाने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.