यूपी में भीषण गर्मी का कहर जारी, कई जिलों में पारा 44 डिग्री के करीब

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं।
- मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।
- सोमवार के लिए विभाग ने प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों के 11 जिलों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की है।
- इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर सहित छह जिलों में रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिसे ‘उष्ण रात्रि’ कहा जाता है।
- लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनज…
उत्तर प्रदेश में पड़ रही तेज गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिलने के कोई संकेत नहीं हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले लगभग एक सप्ताह तक मौसम शुष्क और गर्म बना रहेगा।
सोमवार के लिए विभाग ने प्रदेश के बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों के 11 जिलों में लू (हीटवेव) चलने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर सहित छह जिलों में रात के समय भी तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई गई है, जिसे ‘उष्ण रात्रि’ कहा जाता है।
लगातार बढ़ती गर्मी का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। खासकर किसान, मजदूर और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हैं।
कई जिलों में 44 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान
रविवार को प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद वाराणसी में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ।
सुल्तानपुर में तापमान 43.8 डिग्री रहा, जबकि बांदा, झांसी और आगरा में पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं हमीरपुर में रात का तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा।
मौसम विभाग की चेतावनी
लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है और कई स्थानों पर यह 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है।
उन्होंने कहा कि शुष्क पछुआ हवाओं और मौसमी परिस्थितियों के कारण लू चलने का प्रभाव और तेज हो गया है। आने वाले चार से पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है, जिससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी का असर बना रहेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.