सहारनपुरFEATURED
कलेक्ट्रेट में मस्जिद गिराने पर तनाव: कैराना सांसद इकरा हसन हाउस अरेस्ट

HIGHLIGHTS
- जेसीबी और डंपर रात में ही कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए थे।
- सुबह मस्जिद के ढांचे को धीरे-धीरे हटाने का काम किया गया।
- परिसर में आरएएफ समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे।
सहारनपुर में कलक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर के पांचों गेट सील कर दिए गए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।
इस दौरान आरएएफ समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। 2 सितंबर को जिला जज का आदेश आने के बाद मस्जिद को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। जेसीबी, डंपर आदि रात में ही परिसर पहुंच गए थे। इसके बाद सुबह मस्जिद के ढांचे को धीरे-धीरे हटाया गया।
वहीं, कैराना से सपा सांसद इकरा हसन को हाउस अरेस्ट किया गया है। यूपी पुलिस ने इकरा हसन को सहारनपुर जाने से रोक दिया है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.