फैटी लिवर को रिवर्स करने में मदद कर सकती हैं ये 5 ड्रिंक्स, एक्सपर्ट ने बताया

HIGHLIGHTS
- फैटी लिवर का संबंध खराब डाइट और अधिक कैलोरी लेने से बताया गया है।
- डॉक्टर शुभम वात्स्य ने इन ड्रिंक्स के बारे में जानकारी दी है।
- आंवला जूस एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर बताया गया है।
फैटी लिवर की समस्या का सीधा संबंध खराब खानपान, अधिक कैलोरी लेने और मेटाबोलिक हेल्थ खराब होने से रहता है। ऐसे में दवाओं के साथ सबसे पहले डाइट में सुधार करना जरूरी है। अनहेल्दी चीजों को खाने से बचते हुए थाली में हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए। इससे फैटी लिवर को जल्दी ठीक करने में काफी मदद मिल सकती है।
एक्सपर्ट ने कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताया है, जिन्हें डाइट में शामिल करने से फैटी लिवर को रिवर्स करने में मदद मिल सकती है।
आईएसआईसी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल (ISIC Multispeciality Hospital) के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट और हेपाटो बिलियरी साइंसेज संस्थान के हेड और डायरेक्टर डॉक्टर शुभम वात्स्य के मुताबिक, कुछ ड्रिंक्स लिवर की सेहत को बेहतर रखने में मदद कर सकती हैं। हालांकि, कोई भी एक ड्रिंक अकेले फैटी लिवर को ठीक नहीं कर सकती।
उन्होंने बताया कि असली बदलाव हेल्दी वजन बनाए रखने, खानपान में सुधार, फिजिकली एक्टिव रहने और मेटाबोलिक रिस्क फैक्टर्स को कंट्रोल करने से आता है। आइए जानते हैं ऐसी 5 ड्रिंक्स के बारे में, जिन्हें रूटीन में शामिल करने के साथ बाकी जरूरी सुधार भी किए जा सकते हैं।
आंवला जूस को डाइट में करें शामिल
डॉक्टर शुभम वात्स्य ने फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए सबसे पहले आंवला जूस का जिक्र किया है। यह विटामिन सी समेत कई अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही यह लिपिड मेटाबोलिज्म को बेहतर करके फैट को टारगेट करता है।
दूसरी ड्रिंक है ग्रीन टी
फैटी लिवर के लिए ग्रीन टी को भी एक अच्छी ड्रिंक बताया गया है। इसमें मौजूद शक्तिशाली कैटेचिन और EGCG लिवर में फैट को ऑक्सिडाइज करते हैं। साथ ही ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को तेजी से कम करने में भी मदद करते हैं।
गुनगुना लेमन वाटर
तीसरी ड्रिंक गुनगुना लेमन वाटर है। इसे सुबह खाली पेट पीने की सलाह दी गई है। इससे लिवर के नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन पाथवे स्टिम्युलेट होते हैं और डाइजेशन किक स्टार्ट होती है। साथ ही शरीर को जेंटल हाइड्रेशन के साथ जरूरी विटामिन सी मिलता है।
ब्लैक कॉफी भी हो सकती है फायदेमंद
फैटी लिवर को रिवर्स करने के लिए एक्सपर्ट ने ब्लैक कॉफी को भी बेहतरीन ड्रिंक बताया है। इसे बिना शुगर और बिना दूध के तैयार करना चाहिए। इसमें मौजूद क्लोरोजेनिक एसिड लिवर इंफ्लामेशन यानी सूजन को कम करने में मदद करता है।
पांचवीं ड्रिंक है छाछ
एक्सपर्ट के मुताबिक, पांचवीं ड्रिंक छाछ है। इससे प्रोबायोटिक्स मिलते हैं, जो गट और लिवर को सपोर्ट करते हैं। इसमें भुना जीरा मिलाने से डाइजेशन को और बेहतर करने में मदद मिलती है।
हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के साथ इन ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इससे फैटी लिवर को रिवर्स करने या लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.