बंगाल में तीसरी पूरक मतदाता सूची हुई जारी, 38 लाख मामलों का निपटारा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में शनिवार रात तीसरी पूरक मतदाता सूची जारी कर दी गई है। यह सूची, दूसरी पूरक सूची के मात्र 24 घंटे बाद प्रकाशित की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन अभी तक चुनाव आयोग की ओर से इस सूची को लेकर कोई आधिकारिक प्रेस नोट नहीं आया है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस सूची में कितने विचाराधीन मामलों को शामिल किया गया है, किन लोगों के नाम हटाए गए हैं और कितने नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किए गए हैं।
सीईओ कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अब तक कुल 38 लाख विचाराधीन मामलों का निपटारा हो चुका है। पहली पूरक सूची 23 मार्च की रात लगभग 12 बजे जारी हुई थी, वहीं दूसरी सूची 27 मार्च को प्रकाशित हुई। इसके बाद तीसरी सूची शनिवार रात लगभग 10 बजे के बाद जारी की गई।
चुनाव आयोग की योजना है कि पहले चरण के मतदान से पहले सभी विचाराधीन मामलों का निपटारा कर दिया जाए। पश्चिम बंगाल में पहला चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है। फिलहाल, 22 लाख मामलों का निपटारा अभी बाकी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.