दिल्ली में कल सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी

HIGHLIGHTS
- दिल्ली में 12 अक्टूबर को यातायात प्रभावित रहने की चेतावनी।
- सुबह 6 बजे से कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन लागू होगा।
- रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और हवाई अड्डे जाने वालों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह।
दिल्ली यातायात पुलिस ने 12 अक्टूबर यानी कल सोमवार को शहर के कई हिस्सों में यातायात प्रभावित रहने की चेतावनी दी है। विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए यह एडवाइजरी जारी की गई है। इसके तहत सुबह 6 बजे से कई मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाएगा।
कौन-कौन से रास्ते होंगे प्रभावित?
पुलिस ने 30 प्रमुख मार्गों और उनके आसपास के क्षेत्रों को यातायात की दृष्टि से प्रभावित बताया है। इनमें राउंड अबाउट शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ पॉइंट और धौला कुआं फ्लाईओवर शामिल हैं। इसके अलावा राउंड अबाउट झंडेवालान, राउंड अबाउट पंचकुइयां और राउंड अबाउट मंडी हाउस पर भी यातायात प्रभावित रहेगा।
डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक और राम चरण अग्रवाल चौक पर भी इसका असर पड़ सकता है। मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक और चेम्सफोर्ड रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस टी-पॉइंट पर भी डायवर्जन लागू होगा।
इसके अलावा लोधी रोड फ्लाईओवर, राउंड अबाउट नीला गुंबद, राउंड अबाउट सम्राट होटल, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग, आरएमएल हॉस्पिटल राउंड अबाउट और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-संसद मार्ग टी-पॉइंट भी प्रभावित मार्गों की सूची में शामिल हैं।
यात्रियों के लिए पुलिस की सलाह
दिल्ली यातायात पुलिस ने यात्रियों को अपनी यात्रा पहले से नियोजित करने की सलाह दी है। रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या हवाई अड्डे की ओर जाने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने को कहा गया है। यह सलाह खास तौर पर नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर गुजरने वाले यात्रियों के लिए है। पुलिस ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने का भी अनुरोध किया है।
कहां मिलेंगे ताजा ट्रैफिक अपडेट?
पुलिस के अनुसार, यातायात प्रबंधन से जुड़े उपाय वास्तविक समय में स्थिति के आकलन के आधार पर लागू किए जाएंगे। हालात के अनुसार प्रतिबंधों में बदलाव किया जा सकता है या उनमें ढील दी जा सकती है।
लाइव अपडेट और वैकल्पिक मार्गों की जानकारी के लिए दिल्ली यातायात पुलिस की वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in देखी जा सकती है। इसके अलावा एक्स (ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर @dtptraffic के माध्यम से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यातायात संबंधी अपडेट के लिए हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.