कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार शाम आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में बस आग के गोले में बदल गई। चालक की तत्परता और समझदारी से बस में सवार सभी 45 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि यात्रियों का पूरा सामान आग में जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, यह बस अजमेर शरीफ से यात्रियों को लेकर नेपाल लौट रही थी। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के निवासी बताए गए हैं। मंगलवार शाम करीब तीन बजे जैसे ही बस थाना सिरसागंज क्षेत्र में…




अमरोहा | फास्ट फूड का बढ़ता चलन एक परिवार के लिए अपूरणीय दुख बन गया। अमरोहा की 11वीं कक्षा की छात्रा अहाना (16) की मौत ने जंक फूड के खतरे को एक बार फिर गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है। अत्यधिक फास्ट फूड सेवन से उसकी आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा, ऑपरेशन के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। अहाना अमरोहा नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी किसान मंसूर खान की सबसे छोटी बेटी थी और हाशमी गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार, अहाना को चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्गर जैसे फास्ट फूड का अत…
