एसी का रंग हमेशा सफेद ही क्यों होता है? जानिए इसके पीछे के 4 बड़े कारण

HIGHLIGHTS
- ज्यादातर एयर कंडीशनर सफेद रंग में आते हैं, इसके पीछे कई तकनीकी और व्यावहारिक कारण हैं।
- सफेद रंग कम गर्मी सोखता है और एसी की आउटडोर यूनिट के लिए फायदेमंद माना जाता है।
- सफेद रंग से उत्पादन लागत कम रहती है और धूल व स्क्रैच भी कम दिखाई देते हैं।
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग घरों में एयर कंडीशनर लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ज्यादातर एसी सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? चाहे इनडोर यूनिट हो या आउटडोर यूनिट, अधिकतर कंपनियां सफेद रंग के मॉडल ही बाजार में उतारती हैं। इसके पीछे कई कारण हैं, जिनकी वजह से कंपनियां इस रंग को प्राथमिकता देती हैं।
प्रोडक्शन कॉस्ट कम करने में मदद
एसी कंपनियां जब एक ही रंग के ज्यादा मॉडल तैयार करती हैं तो उत्पादन का खर्च कम रहता है। अगर अलग-अलग रंगों में एसी बनाने पड़ें तो लागत बढ़ सकती है, जिससे कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ सकता है।
सफेद रंग कम सोखता है गर्मी
स्प्लिट एसी की आउटडोर यूनिट को घर के बाहर लगाया जाता है, जहां वह सीधे धूप के संपर्क में रहती है। सफेद रंग सूरज की किरणों को रिफ्लेक्ट करने की क्षमता रखता है, जिससे यूनिट कम गर्मी सोखती है।
घर के इंटीरियर के साथ आसानी से होता है मैच
सफेद रंग को न्यूट्रल रंग माना जाता है। यह लगभग हर तरह के इंटीरियर और दीवारों के रंग के साथ आसानी से मेल खा जाता है, इसलिए एसी का सफेद रंग घर की सजावट में भी बेहतर लगता है।
मिट्टी और स्क्रैच कम दिखाई देते हैं
अगर एसी का रंग काला, ग्रे या कोई दूसरा गहरा रंग हो तो उस पर धूल और खरोंच ज्यादा साफ दिखाई दे सकती है। इसके मुकाबले सफेद रंग में मिट्टी और छोटे स्क्रैच कम नजर आते हैं, जिससे एसी ज्यादा समय तक साफ दिखाई देता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.