मैनपुरी: सर्दी के चलते 8वीं तक के स्कूलों की छुट्टियां, डीएम ने जारी किए आदेश

मैनपुरी: ठंड का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा और इसके कारण बच्चों के स्कूल जाने में मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 24 दिसंबर बुधवार से 30 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। आदेश का पालन न करने वाले स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी के अनुसार, जनपद में कई दिनों से कोहरे और गलन के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अत्यधिक ठंड के मद्देनजर पहले ही सभी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सीमित किया गया था। लेकिन स्थिति में सुधार न होने पर अब कक्षाओं की पूरी छुट्टी घोषित की गई है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि आदेश के तहत यूपी बोर्ड, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के सभी स्कूल कक्षा 1 से 8 तक बंद रहेंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.